Akanksha Dubey Live Update: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से समर सिंह फरार, जांच में जुटी पुलिस

आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने रविवार को सारनाथ के एक होटल में मृत पाई गई थीं। मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। आकांक्षा की मौत के बाद से ही भोजपुरी गायक समर सिंह का नाम सुर्खियों में है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, समर घर पर नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है।