33 दिन बाद उदय होंगे शनि देव, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग

Saturn Planet Uday In Kumbh: शनि देव होने जा रहे हैं उदय- (जनसत्ता)
Shani Dev Uday In Kumbh: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर उदय और अस्त होते हैं। जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि कर्मफल दाता शनि देव 9 मार्च को कुंभ राशि में उदय (Shani Dev Uday) होंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको शनि देव के उदय होते ही धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदय होना लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव में उदय होंगे। जिसे धन और वाणी का स्थान माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होगी। साथ ही इस समय कारोबारियों धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं। वहीं शनि देव के उदय होते ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही आपका सामाजिक दायरा इस समय बढ़ेगा। वाणी से आप लोगों को प्रभावित करेंगे।
तुला राशि (Tula Zodiac)
शनि देव का उदय होना तुला राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के पंचम भाव में उदित होने जा रहे हैं। जिसे संतान, उन्नति, प्रेम- विवाह का भाव माना गया है। इसलिए शनि देव के उदित होते ही आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही प्रेम- संबंधों में आपको सफलता मिल सकती है। वहीं इस अवधि में कारोबारियों की आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान आपकी वित्तीय स्थिति काफी अच्छी रहने वाली है। वहीं आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार शनि और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए शनि देव का उदय होना आपको अनुकूल सिद्ध हो सकता है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए शनि देव का उदित होना करियर और व्यापार के लिहाज से शुभ साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली के दशम स्थान में उदय होने जा रहे हैं। जिसे कर्म भाव माना गया है। इसलिए इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है।
साथ ही जो नौकरीपेशा लोग है उनके पास भी नौकरी के अच्छे- अच्छे ऑफर आ सकते हैं। साथ ही मनचाही जगह ट्रांंसफर हो सकता है। वहीं कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी।