गुरु और राहु की युति से बनेगा अशुभ ‘गुरु चांडाल योग’, इन 3 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, धन हानि के बन रहे योग

Guru Chandal Yoga: राहु- गुरु की युति से बनेगा अशुभ योग- (जनसत्ता)
Guru Chandal Yog 2023: वैदिक ज्योतिष अनुसार ग्रह समय- समय पर गोचर करके शुभ और अशुभ योगों का निर्माण करते हैं, जिसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर पड़ता है। यहां हम ऐसे ही एक अशुभ योग के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका नाम है गुरु चांडाल योग, आपको बता दें कि यह योग गुरु और राहु की युति से बनता है और यह योग इस साल 23 अप्रैल 2023, रविवार को बनेगा। क्योंकि इस दिन देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में प्रवेश करेंगे। वहीं छाया ग्रह राहु इस राशि में पहले विराजमान हैं। इसलिए इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनको सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मेष राशि (Aries Zodiac)
गुरु चांडाल योग मेष राशि के जातकों को नुकसानदायक साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से लग्न में बनेगा। इसिलए इस समय आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं। वहीं इस समय आपकी सेहत खराब हो सकती है। साथ ही कार्यस्थल पर आपके जूनियर या सीनियर के साथ संबंध खराब हो सकते हैं। आर्थिक जीवन में धन हानि की पूरी संभावना बन रही है। इसलिए नए निवेश से बचें।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
आप लोगों के लिए गुरु चांडाल योग प्रतिकूल साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से आय में बनेगा। इसलिए इस समय आपको व्यापार में निवेश से बचना चाहिए। साथ ही व्यवसाय और राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए ये समय थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। वहीं इस समय आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में नुकसान हो सकता है। इसलिए निवेश नहीं करें। साथ ही इस समय आपकी आय में गिरावट हो सकती है। इस समय आपको किसी बात को तनाव भी हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer Zodiac)
गुरु चांडाल योग बनने से कर्क राशि के लोगों को करियर और व्यापर में असफलता के योग बन रहे हैं। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम भाव में बनेगा। इसलिए इस समय आपको वाणी पर संयम रखना होगा। शत्रु से परेशानी हो सकती है।
साथ ही नौकरी पेशा लोगों का कार्यस्थल पर जूनियर और सीनियर के साथ वाद- विवाद हो सकता है। वहीं इस समय आप वाहन सावधानी से चलाएं, क्योंकि दुर्घटना के योग भी रहे हैं। वहीं इस अवधि में व्यापार में कोई डील फाइनल होते- होते रुक सकती है।