केतु ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, इन 3 राशि वालों की धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी के आसार

Ketu Grah Transit In Kanya: केतु ग्रह करेंगे कन्या राशि में प्रवेश- (जनसत्ता)
Ketu Transit In Kanya: वैदिक ज्योतिष अनुसार जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो उसका प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि छाया ग्रह केतु इस साल 2023 में शुक्र की राशि तुला से निकलकर बुध ग्रह की राशि कन्या में प्रवेश करेंगे। केतु ग्रह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करने में 18 महीने का समय लेते हैं। इसलिए केतु ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको केतु ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का गोचर लाभप्रद साबित हो सकता है। इसलिए इस समय आफको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही बिजनेस में उन्नति के नए रास्ते भी खुलेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। साथ ही इस समय नौकरी पेशा लोगों को इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। वहीं आपको कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। वहीं आप इस अवधि में आप काम- कारोबार के सिलसिले से यात्रा कर सकते हैं। जो सुखद और लाभदायक साबित हो सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
केतु ग्रह का राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। इस समय उन लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। जिसका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है। साथ ही सिंह राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। भाई बहनों के नियमित सहयोग से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। वहीं इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। वहीं इस समय भाग्य आपका साथ देगा लेकिन, आपको अपनी मेहनत में कमी नहीं करनी है।
वृष राशि (Taurus Zodiac)
आप लोगों के लिए केतु ग्रह का गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी साबित हो सकता है। इस समय आपको गुप्त शत्रुओं पर आप गुप्त शत्रुओं पर विजय मिलेगी। साथ ही पुरानी बीमारी से राहत प्राप्त हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। वहीं कोर्ट- कचहरी के मामलों में आपको विजय मिल सकती है। वहीं इस समय आपको धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। इस समय आपकी आमदनी के और भी स्रोत बनेंगे।