7th Pay Commission: हो गया कन्फर्म! इतना बढ़ सकता है सरकारी कर्मचारियों का वेतन, जल्द होगा ऐलान

7th Pay Commission: हो गया कन्फर्म! इतना बढ़ सकता है सरकारी कर्मचारियों का वेतन, जल्द होगा ऐलान

7th Pay Commission DA Hike: केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियो को जल्द राहत दे सकती है। सरकार मार्च के पहले हफ्ते में सरकारी कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी कर सकती है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 3 फीसदी का इजाफा हो सकता है। लेबर मिनिस्ट्री की तरफ से जारी होने वाले AICPI इंडेक्स के तहत दिसंबर के आंकड़ें जारी हो चुके हैं। इस डेटा को देखकर लग रहा है कि सरकार डीए में 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है। नंवबर तक लगातार चढ़ा AICPI इंडेक्स AICPI इंडेक्स जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ा है लेकिन दिसंबर में इसमें गिरावट आई है। अक्‍टूबर और नवंबर का AICPI का आंकड़ा एक समान रहा था। द‍िसंबर में आंकड़ा नवंबर के मुकाबले ग‍िरकर 132.3 प्‍वाइंट पर आ गया था। अक्‍टूबर और नवंबर में AICPI का आंकड़ा 132.5 प्‍वाइंट पर था। स‍ितंबर में 131.3, अगस्‍त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था। नवंबर में ये 132.5 था। अब दिसंबर 2022 में यह घटकर 132.3 पर आ गया है। AICPI इंडेक्स कम होने से यही उम्मीद है कि डीए में 3 फीसदी की ही बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अगर ये जनवरी में भी कम होता है तो इसका असर महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी में नजर आ सकता है। All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री (Labour Ministry) जारी करती है। इन कर्मचारियों को होगा फायदा सरकार के महंगाई भत्ता बढ़ाने से केंद्रीय कर्माचारी और पेंशनर्स को फायदा होगा। देश के 65 लाख सराकरी कर्मचारी और करीब 48 लाख पेंशनर्स के महंगाई भत्‍ता और महंगाई राहत पर मार्च के पहले हफ्ते यानी होली से पहले फैसला हो सकता है। सरकारी कर्मचारियों को होगा फायदा अभी सरकारी कर्मचारियों क 38 फीसदी की दर से डीए मिलता है। अगर सरकार 3 फीसदी डीए बढ़ाती है तो कर्मचारियों का डीए बढ़कर 41 फीसदी हो जाएगा। यानी, सरकारी कर्मचारियों को बेसिक सैलरी का 41 फीसदी डीए के तौर पर मिलेगा। ये नई दरें 1 जनवरी 2023 से लागू मानी जाएंगी। Stock Tips: शानदार Q3 के बावजूद ब्रोकरेज ने दी बेचने की सलाह, आपके पोर्टफोलियो में इस केमिकल कंपनी के शेयर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *