राहुल की ‘ना’ के बाद अब अलग पार्टी बनाएंगे वरुण गांधी? तैयारियों से लग रही अटकलें

varun gandhi will leave bjp and form new party after rahul gandhi reply

Varun Gandhi: बीजेपी से सांसद वरुण गांधी के बारे में अटकलें हैं कि अब वो अपनी पार्टी बना सकते हैं। भाजपा से बगावती तेवर अपना चुके वरुण गांधी, राहुल गांधी के चचेरे भाई हैं और कांग्रेस में भी उनके जाने की बात कही जा रही थी।

राहुल की ‘ना’

राहुल गांधी वरुण गांधी को पार्टी में लेने से एक तरह से मना कर चुके हैं। कांग्रेस में वरुण के आने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा था कि दोनों की विचारधारा अलग है। कांग्रेस में आने पर वरुण को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।

https://www.youtube.com/watch?v=f0zGpdLjlAM

संभावना बरकरार

हालांकि कांग्रेस में वरुण के जाने की संभावना अभी भी बरकरार है। प्रियंका गांधी के साथ उनके संबंध अच्छे हैं और कांग्रेस की यूपी में हालत खराब है, जो वरुण के आने से सुधर सकती है।

नई पार्टी की अटकलें

दरअसल वरुण इन दिनों अपने क्षेत्र में काफी एक्टिव हैं। जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के खिलाफ सीधे मोर्चा खोल रखे हैं। इन सब वजहों से ऐसा लग रहा है कि वरुण अपनी पार्टी बना सकते हैं।

Related News |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *