बिग बॉस शो में जाने के बाद भी नहीं चमकी इन सदस्यों की किस्मत

who is deepak thakur
ऐसा माना जाता है कि बिग बॉस वह शो है जो स्टार्स का डूबता करियर बचाता है। यह बात कुछ हद तक सच भी है लेकिन हर किसी के लिए यह बात अप्लाई नहीं होती है। बिग बॉस में जाने के बाद कुछ कंटेस्टेंट की किस्मत बिल्कुल भी नहीं चमकी। जनता और खुद उन्हें इस शो से काफी उम्मीद थी, लेकिन सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन कंटेस्टेंट के बारे में बताएंगे जिनका करियर बिग बॉस का शो भी नहीं बचा पाया।
शिल्पा शिंदे
इस लिस्ट में शिल्पा शिंदे भी शामिल हैं। बिग बॉस में आने से पहले ही शिल्पा शिंदे घर घर में अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर थीं। उनका भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग था।
हालांकि, इस शो को छोड़ने के पीछे कई बातें कहीं जाती हैं लेकिन सच क्या है किसी को भी नहीं पता। शिल्पा बिग बॉस के 10 सीजन में नजर आ चुकी हैं। इस सीजन में विकास गुप्ता भी थे जो शो के प्रोड्यूसर और राइटर थे।
शिल्पा ने सीजन 10 की ट्रॉफी अपने नाम की। इस शो के बाद उन्हें ज्यादा काम नहीं मिला। उनकी एक वेब सीरीज भी आई थी, जिसके बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं।
निक्की तंबोली
बिग बॉस के सीजन 14 में निक्की तंबोली की एंट्री के बाद से घर में धमाल मच गया था। वह इस सीजन की वह सदस्य थीं जिन्होंने अन्य कंटेस्टेंट की नाक में दम करके रखा हुआ था। निक्की का गेम काफी स्ट्रॉन्ग था। यही कारण है कि वह टॉप 5 तक पहुंची थीं, लेकिन ट्रॉफी अपने नाम करने में नाकामयाब रहीं। शो खत्म होने के बाद निक्की टोनी कक्कड़ की म्यूजिक एल्बम में नजर आईं।
इसे भी पढ़ें:बिग बॉस में धमाल मचाने के बाद भी इन कंटेस्टेंट्स को नहीं मिला काम
दीपक ठाकुर
इसे भी पढ़ें:जानें उन कपल्स के बारे में जिन्होंने बिग बॉस शो में की शादी
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Instagram