फ्रिज में खाना कब तक रखना चाहिए?

फ्रिज - फोटो : Istock
फ्रिज में रखा खाना कब नहीं खाना चाहिए?
फ्रिज में खाना स्टोर करने की एक सीमा होती है, जिसके बाद भोजन जहरीला हो सकता है।
फ्रिज में खाना क्यों खराब नहीं होता?
बाहर के तापमान की तुलना में फ्रिज का तापमान कम होने से बैक्टीरिया पनपकर खाने को खराब नहीं कर पाते।
कब तक स्टोर करें खाना?
एयर टाइट कंटेनर में पका भोजन कम से कम 2-3 दिन और कई मामलों में एक सप्ताह तक चल सकता है।
कुछ भोजन जैसे उबले चावल में बैक्टीरिया हो जाते हैं, इनका फ्रिज में रखने के दो दिन के अंदर ही सेवन कर लेना चाहिए।
मांस, पोल्ट्री, मछली, डेयरी उत्पाद और अंडे जल्दी खराब होते हैं, इनका एक सप्ताह के अंदर ही सेवन कर लेना चाहिए।
जल्दी न खराब होने वाले भोजन में रोटी, फल और सब्जियों को अधिक समय तक स्टोर कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल